लेक जेनेवा, सीन फ्रॉम शेक्स्ब्र by Ferdinand Hodler - 1905 - 82.1 x 104.2 से मी लेक जेनेवा, सीन फ्रॉम शेक्स्ब्र by Ferdinand Hodler - 1905 - 82.1 x 104.2 से मी

लेक जेनेवा, सीन फ्रॉम शेक्स्ब्र

तेल के रंगों से केनवस पर बना चित्र • 82.1 x 104.2 से मी
  • Ferdinand Hodler - March 14, 1853 - May 19, 1918 Ferdinand Hodler 1905

कुन्स्तम्यूजियम बासेल ( Kunstmuseum Basel ) के संग्रह का यह विषेश माह हम जारी रख रहे हैं। प्रस्तुत कर रहे हैं प्रसिद्ध स्विस चित्रकारों में से एक, 19वीं सदी के फर्डीनेंड होडलर, और उनका यह आश्चर्यजनक स्थल-प्रकृति का चित्र। आनंद लीजिए!

होडलर को प्रकृति-स्थल पेंट करने बहुत प्रिय थे। उनके अपने शब्दों में, वह “प्रकृति की सुंदरता का मूल तत्व” उभारना चाहते थे। 19वीं सदी के मध्य से अंत तक की व्यस्त, हड़बड़ाहट की जीवनशैली में जब स्विट्जरलैंड जब पहली बार एक लोकप्रिय पर्यटन स्थल बनने लगा, वहां ओद्योगिक विकास की हलचल और उसका प्रभाव भी महसूस होने लगा। ऐसे में होडलर के चित्र एक ताजी हवा के झोंके के समान लगने लगे। वह अपनी पेंटिंग्स में स्विट्जरलैंड की प्रकृति को औद्योगिक क्रांति (industrial revolution) से पूर्व, औद्योगिक चिन्हों से मुक्त दर्शाते थे। होडलर की दुनिया में प्रकृति बिलकुल आर्दश, पवित्र और अन्छुई महिमा के रूप में थी।

इनके लिए, कलाकार का कार्य केवल प्रकृति के मनोरम दृश्य निरूपित करना नहीं है; अपितु एक विचारशील, दार्शनिक अन्वेषण होना चाहिए। वह मानते थे कि किसी एक निश्चित स्थान के सचेत और संरचित चिंतन के माध्यम से, कलाकार प्रकृति और संसार के बुनियादी नियमों को उजागर कर सकता है। प्रकृति-स्थल चित्रकारी (landscape painting) के प्रति होडलर का दृष्टिकोण धैर्यपूर्वक चिंतन सा था, प्राकृतिक छिपे तथ्य को जानना और कला के माध्यम से उभारना।

होडलर की कलाकृतियां मेरी सबसे पसंदीदा लैंडस्केप पेंटिंग्स में से हैं। मुझे उनकी कला से बहुत प्रेम है; इतनी रमणीयता और शांति से परिपूर्ण हैं।

पी.एस. क्या आपने हमारे निशुल्क ऑनलाइन पाठ्यक्रम, How to Look at Art के बारे में सुना है? मिस न करें! समीक्षाओं के अनुसार, लोगों ने इसे बहुत पसंद किया है, और उपयोगी भी पाया है। :)

पी.पी.एस. क्या आप फर्डीनेंड होडलर के और लैंडस्केप चित्र देखना चाहते हैं? आइये हमारे साथ, हम उनके कुछ प्रमुख उत्कृष्ट पर्वतीय पेंटिंग्स ( mountain paintings ) का भ्रमण करते हैं!