री-एंचांटिंग द वर्ल्ड (दिसंबर) by Małgorzata Mirga-Tas - 2022 - 462 x 502 से. मी. री-एंचांटिंग द वर्ल्ड (दिसंबर) by Małgorzata Mirga-Tas - 2022 - 462 x 502 से. मी.

री-एंचांटिंग द वर्ल्ड (दिसंबर)

कैनवास पर एक्रिलिक और टेक्सटाइल, मिश्रित माध्यम • 462 x 502 से. मी.

  • Małgorzata Mirga-Tas - 1978 - - Małgorzata Mirga-Tas

    2022

हम आपको 21वी सदी के मास्टरपीस, कॉपीराइट प्रतिबंध के चलते बहुत मुश्किल से दिखा पाते हैं परंतु आज, वारसॉ के राष्ट्रीय कला संग्रहालय, ज़ाख़ेता की बदोलत, हम आपके लिए यह अद्भुत कलाकृति लेकर आए हैं जो पोलैंड की विश्व प्रसिद्ध समकालीन कलाकार, मागोज़ाता मिर्गा-तास ने बनाई है। इसका आनंद लीजिए!

यह कृति, 12 भागों वाली कला स्थापना का एक हिस्सा है, जिसे पहली बार 2022 में वेनिस के अंतरराष्ट्रीय कला प्रदर्शनी में पॉलिश पवेलियन में पेश किया गया था।

री-एंचांटिंग द वर्ल्ड , यानी दुनिया को फिरसे मंत्रमुग्ध कर देना, रोमा कला और उसकी पहचान का एक प्रमाण है। यह प्रयास कला के इतिहास में, रोमा संस्कृति का निरूपण, समावेश करने का है, जो कि अपने आप में यूरोप की सबसे बड़ी अल्पसंख्यकों का समुदाय है। दृश्य और सिद्धांतों के मामले में इस चित्र का संदर्भ, इटली में फ़ेरारा के पलाज़ो शिफ़ोनिया के भित्तिचित्रों पर आधारित है। 

पूरी श्रृंखला में बारह बड़े टेक्सटाइल पैनल हैं, जो कि कैलेंडर के बारह महीनों से मेल खाते हैं। ऊपरी भाग में रोमा समुदाय कि यूरोप भर में प्रवास की कहानी दिखाई गई है, जो फ्रांस में लॉरेन के उत्कीर्णक, जैक कालो के प्रिंट से जुड़े थे। 17वी शताब्दी में बनाय गय उनके प्रिंट में, रोमा समुदाय के लोगों के ख़िलाफ़ कई टकसाली तत्व मौजूद थे। उस नकारात्मक दृष्टिकोण को मिर्गा-तास, पलट कर एक ऐसा रूप देती हैं जो रोमा के समृद्ध इतिहास और पौराणिक कथाओं को पेश करते हैं।

मध्य भाग में, रोमा का इतिहास एक नारी कि दृष्टि से दिखाया गया है। हाल के वर्षों में मिर्गा-तास ने उन महिलाओं पर आधारित एसी कई कृतियाँ बनाई जिनका उनके जीवन में महत्वपूर्ण है। इस श्रृंखला को हरस्टोरीज के नाम से जाना जाता है। इस कृति में रोमा महिलाओं को, टैरो कार्ड और राशियों के चिह्न के समेत चित्रित किया गया है। महिलाओं कि छवि के साथ, जादू और ज्योतिष विद्या का मिश्रण उन्हें आम वर्णन से बदल कर, प्रतीकात्मक रूप से सफलता का रक्षक, देवी और भविष्यवादी बना देती है। 

रचना के निचले भाग में, बारह चित्रों से बना दृश्य, कलाकार के गाँव, ज़ारना गोरा की रोज़-मर्रा ज़िंदगी को दर्शाता है और उन राज्यों का भी दृश्य दिखता है जिनसे मिर्गा-तास को खास लगाव है जैसे: पोडहेल (पोलैंड के दक्षिण भाग में) और बहुसांस्कृतिक स्पिश। यह चित्र ज़्यादातर, महिलाओं को, उनके रिश्तों को, संबंधों को और उनको सामाजिक गतिविधियों में व्यस्त दर्शाता है। 

चित्र के शीर्षक में शब्द "री एंचांटिंग" दरअसल लेखिका सिल्विया फ़ेडेरिची की किताब, री-एंचांटिंग द वर्ल्ड: फेमिनिज्म एंड द पॉलिटिक्स ऑफ़ द कॉमन्स (2018) से प्रेरित है। यह किताब एक अहिंसा परिवर्तन की बात करती है, जिसका उद्देश्य इस दुनिया को दुर्भाग्यपूर्ण किस्मत और नकारात्मक छाया से बचाने का है और साथ ही समुदाय की भावना पैदा कर मनुष्य के रिश्तों को पुनर्निर्माण करना है। 

पुनश्च- आज साइबर मंडे है और ... इस वर्ष में सेल का आखरी दिन भी! DailyArt शॉप कि तमाम चीज़ों पर 25% छूट का फ़ायदा लेना न भूलें (जिनमे हमारे नए पोस्टकार्ड, प्रिंट और कैलेंडर सब शामिल हैं)!

पुनः पुनश्च- 2022 के वेनिस बियेन्नाले में आगंतुकों को मंत्रमुग्ध कर देने वाले इस शानदार कलाकृति की बारीकियों को ज़रूर देखें!