सानटीआगो की स्थापना by Pedro Lira - 1888 सानटीआगो की स्थापना by Pedro Lira - 1888

सानटीआगो की स्थापना

कैनवास पर तेल रंग •
  • Pedro Lira - 17 May 1845 - 20 April 1912 Pedro Lira 1888

पेड्रो लीरा चिली के एक चित्रकार थे, जिनका 19 वीं शताब्दी के दौरान राष्ट्रीय कला के विकास पर सबसे अधिक प्रभाव था। वह चिली पेंटिंग के चार महान स्वामी में से एक हैं; उन सभी ने फ्रांस में अपनी शिक्षा का विस्तार किया था, लेकिन चिली वापस आने के बाद, लीराने अपनी कला शिक्षा का सबसे अधिक लाभ उठाया, स्कूल ऑफ फाइन आर्ट्स के निदेशक और चिली राष्ट्रीय ललित कला संग्रहालय के संस्थापक बनकर।

सानटीआगो की स्थापना 2.5 x 4 मीटर (98.5x 157.5 इंच) हैं। पेंटिंग के केंद्र में पेड्रो दे वालदिविया है, जो एक स्पेनिश कौनक्विस्तड़ोर और सानटीअागो शहर के संस्थापक थे, 12 फरवरी 1541 में । पेंटिंग के निचले केंद्र में एक स्थानीय व्यक्ति है जिसका नाम वेलेन वाला है। वह नींव कि ओर इशारा कर रहा है - सांता लूसिया हिल, शहर के केंद्र में आजकल का एक पर्यटक आकर्षण। आप बैकग्राउंड में मापोचो नदी और चिली एंडिस देख सकते हैं; ऊपर दाईं ओर दो अन्य स्वदेशी लोग हैं जो जगह पर नज़र रख हैं। स्पैनिश लोगों की तुलना में स्वदेशी लोगों का प्रतिनिधित्व खराब परिस्थितियों और कम मात्रा में किया गया है; पेड्रो डी वालदिविया के पैरों के नीचे हाथ का इशारा एक नौकर की स्थिति का प्रतिनिधित्व करता है।

फ्रांसिस्को डे विलागरा के पीछे छुपे एक हल्का आवरण पहने एक धुंधली आकृति का धार्मिक प्रतिनिधित्व है, हालांकि बिना किसी चिन्ह (कोई क्रॉस या झंडा) के। प्रारंभिक पेंटिंग में, लीरा ने पूर्ण प्रोफ़ाइल में एक स्त्री के चेहरे के साथ इस चित्र को चित्रित किया, जिसे पेड्रो डी वालदिविया की जीवन साथी इनिस डी सुआरेज़ माना गया था। उसके पीछे एक हेलमेट में एक सैनिक का सिर है, जैसे कि एक दर्पण प्रतिबिंब, एक महिला योद्धा के रूप में उसकी भावना का प्रतिनिधित्व करता है, इस महत्वपूर्ण अवसर में पेड्रो डी वाल्डिविया के साथ।

- एवगेनिजा इवानोवा

P.S. कला और राजनीति का हमेशा से गहरा संबंध रहा है। यहां पढ़े हमारे अनिश्चित समय के लिए चित्रों के बारे में।