हासुई कवासे, 20वीं सदी में जापान के सबसे प्रसिद्ध और सफल प्रिंट बनाने वालों में से थे। शिन-हांगा ("नए प्रिंट") आंदोलन में वह एक प्रमुख व्यक्ति थे, उन्होंने पारंपरिक जापानी विषयों को योगा (पश्चिमी शैली की चित्रकारिता) के प्रभाव से जोड़ा।
वह आम तौर पर अपने काव्यात्मक परिदृश्यों के लिए जाने जाते थे। हासुई बदलते वातावरण, ऋतु और प्रकाश को बेहद संवेदनशीलता से प्रयोंग करते थे और इसी के चलते, उन्होंने यूकियो-ए की परंपरा में एक नई जान फूँक दी। लगभग 40 साल के लंबे समय में हासुई ने करीब एक हज़ार वुडब्लॉक प्रिंट बनाए।
हासुई ने लगभग अपनी पूरी ज़िंदगी परिदृश्य और शहरी जीवन के दृश्य बनाने में समर्पित कर दी। वह टोक्यो और जापान भर की यात्राओं के दौरान बनाए अपने स्केच और जलरंग चित्रों पर आधारित दृश्य रचते थे। उकियो-ए के शुरुआती विशेषज्ञ, जैसे हिरोशिगे और होकुसाई (1760-1849) के मिएशो (मशहूर जगहें) प्रिंट के विपरीत, हासुई का काम काफ़ी हद तक तेज़ी से बदलते इस देश के शांत एवं छोटे-अप्रसिद्ध किनारों पर आधारित था।
पुनश्च - हासुई कवासे ने जापान के कई गुप्त रतन क़ैद किए—अब आप भी इन्हें पा सकते हैं! हमारे जापानी आर्ट 50 पोस्टकार्ड सेट में पसंदीदार दृश्यों को अपना बनाएँ।
पुनः पुनश्च - क्या आप भी जापानी एनीमे को पसंद करते हैं ? देखिए की कैसे हासुई कवासे के प्रिंट ने मशहूर जापनी फ़िल्मों को प्रेरित किया!
Hasui Kawase