नाइट पार्ति इन वर्साय (वर्साय में रात्रि-समारोह) by Gaston La Touche - 1906 - 297 x 400 cm नाइट पार्ति इन वर्साय (वर्साय में रात्रि-समारोह) by Gaston La Touche - 1906 - 297 x 400 cm

नाइट पार्ति इन वर्साय (वर्साय में रात्रि-समारोह)

कैनवस पर तेल • 297 x 400 cm

  • Gaston La Touche - October 24, 1854 - July 12, 1913 Gaston La Touche

    1906

प्रिय DailyArt ऐप उपयोगकर्ताओं, आज हमारा 13वाँ जन्मदिन है! 😊

हाँ, हमने DailyArt ऐप का पहला संस्करण 2012 में लॉन्च किया था! मुझे यह अब भी अविश्वसनीय लगता है। हमारे साथ बने रहने के लिए, अच्छे-बुरे समय में साथ देने के लिए, और आपके सहयोग, स्नेहभरे शब्दों व ईमानदार प्रतिक्रियाओं के लिए हम आपका तहे दिल से धन्यवाद करते हैं। साथ ही, हमें अपने 120 से अधिक अनुवादकों और प्रूफरीडरों के अद्भुत समूह का भी आभार व्यक्त करना है, जिनकी मदद से हम आज 24 भाषाओं में आप तक पहुँच पा रहे हैं। हमारे साथ रहने के लिए दिल से धन्यवाद! 😊

और अब जब जश्न मनाने का बेहतरीन मौका है, तो क्यों न इसे शानदार तरीके से मनाया जाए—किछ लाजवाब पदोन्नति के साथ।

  • केवल इस सप्ताहांत के लिए — ऐप में एनुअल प्रीमियम सब्सक्रिप्शन पर 40% की छूट, सिर्फ नए सब्सक्राइबर्स के लिए: यानि $29.99 के बजाय अब सिर्फ $17.99 में! iOS उपयोगकर्ता इस ऑफर को रिडीम करने के लिए कृपया अपने मोबाइल डिवाइस पर यहाँ टैप करें और कोड का इस्तेमाल करें। Android उपयोगकर्ता सामान्य खरीद प्रक्रिया का पालन कर सकते हैं। 😊
  • DailyArt Shop पर (प्रिंट्स सहित) हमारे सभी प्रोडक्ट्स में अब 25% की छूट उपलब्ध है।
  • DailyArt Courses पर (नए कोर्सेस सहित) हमारे सभी शानदार कोर्सेस में भी 25% की छूट है।

आपका धन्यवाद—हर चीज़ के लिए!

— ज़ुज़ाना और DailyArt टीम

अब चलते हैं गैस्तों दे ला तूश द्वारा बनाए गए नाइट पार्ति इन वर्साय की ओर!

आज की यह कलाकृति एक जगमगाती रात्रिकालीन उत्सव को दर्शाती है, जो कल्पना और त्योहार की भावना को एक स्वप्निल बग़ीचे में समेटे हुए है। 1905 में पेरिस के एलिसी पैलेस के एक सैलून को सजाने के लिए यह चित्र विशेष रूप से बनाया गया था। यह चांदनी से नहाए एक काल्पनिक उत्सव को दर्शाता है जहाँ सुरुचिपूर्ण अतिथि, हंस, और सैटायर (ग्रीक पौराणिक जीव) झरनों और आतिशबाज़ियों के नीचे एकत्रित हैं। ला तूश की कोमल ब्रशवर्क और मुलायम रंगों की शैली 18वीं शताब्दी की "फेते गैलांत" परंपरा को जीवंत करती है—एक प्रकार का बाहरी मनोरंजन या देहाति उत्सव, जिसे वाट्टूअ जैसे चित्रकारों ने चित्रित किया था। हालाँकि, उनकी तकनीक बेल एपोक (Belle Époque) के आधुनिक प्रभावों को भी प्रतिबिंबित करती है। लंबे समय तक यह पेंटिंग लापता मानी जाती रही, लेकिन 21वीं सदी में इसे खोजा गया और अब यह शातो दे वर्साय (Château de Versailles) में प्रदर्शित है।