एक बोटिंग पार्टी by John Singer Sargent - लगभग  1889 - 88.3 x 91.4 सी.मी. एक बोटिंग पार्टी by John Singer Sargent - लगभग  1889 - 88.3 x 91.4 सी.मी.

एक बोटिंग पार्टी

कैनवास पर तेल • 88.3 x 91.4 सी.मी.

  • John Singer Sargent - January 12, 1856 - April 14, 1925 John Singer Sargent

    लगभग 1889

आज हम अपने इस खास महीने को RISD म्यूजियम संग्रह के साथ आगे बढ़ा रहे हैं। इसका आनंद लीजिए! :)

जॉन सिंगर सार्जेंट एक अमेरिकी प्रवासी कलाकार थे, उन्हे "अपनी पीढी का प्रमुख पोट्रेट चित्रकार" माना जाता था, ख़ासकर उनकी एडवर्डियन युग की उद्बोधन की वजह से। आज हम उनका एक अधूरा काम प्रस्तुत कर रहे हैं, जिसे उन्होंने इंग्लैंड की एवोन नदी पर दोस्तों के साथ छुट्टियों के दौरान बनाया था। इस चित्र पर दिखाए देने वाले बिखरे हुए ब्रशस्ट्रोक्स और असंतुलित दृश्यांशन, प्रभाववाद कला की तकनीकों की और इशारा करते हैं, जिससे वह 15 वर्ष पहले पेरिस में अपनी पढ़ाई शुरू करते समय परिचित हुए थे। 

इस चित्र पर काम शुरू करने से कई वर्ष पहले सार्जेंट की क्लॉड मोने से दोस्ती गहरी हुई। इस 1889 में बने चित्र में और मोने के चित्रों में दोनों कलाकारों की भूदृश्य, इंसान और पानी पर नावों के प्रतिबिंब को दर्शाने की रुचि देखी जा सकती है। 

पुनश्च : हमारा नया 2026 कैलेंडर देखना न भूलें, जो साल भर आपको दुनिया के सबसे प्रसिद्ध कलाकृतियों की गैलरी उपलब्ध कराएंगे। :)

पुनः पुनश्च : सार्जेंट को ज़्यादातर 19वी सदी के अभिजात वर्ग के पोट्रेट के लिए जाना जाता है। परंतु उनकी कृतियाँ इससे कहीं अधिक व्यापक है। जानिए जॉन सिंगर सार्जेंट को इन 10 चित्रों के ज़रिए!