चॉप सुई by Edward Hopper - 1929 - 81.3 x 96.5 से.मी. चॉप सुई by Edward Hopper - 1929 - 81.3 x 96.5 से.मी.

चॉप सुई

कैनवास पर तेल • 81.3 x 96.5 से.मी.

  • Edward Hopper - July 22, 1882 - May 15, 1967 Edward Hopper

    1929

आज की हमारी पेशकश में, एडवर्ड हॉपर एक साधारण से रेस्तरां को सिनेमाई चिंतन में बदल देते हैं। यह चित्र एक अनकही कहानी का संकेत देता है और साथ ही सामाजिक अलगाव, लिंग भूमिका और कला की ऐतिहासिक विरासत पर विचार करने का अवसर भी, जिनके ज़रिए इन विषयों को समझा जा सकता है। 

चॉप सुई नामक यह चित्र उन चीनी रेस्तरां से प्रेरित है जहाँ हॉपर, न्यू यॉर्क में और गर्मी की छुट्टियों के दौरान अन्य स्थानों में अक्सर जाया करते थे। 20वी सदी की शुरुआत में चॉप सुई हाउस एक विशिष्ट अमेरिकी प्रतीक बन गया था, जो देश की सांस्कृतिक विविधता और मेल-जोल का रूप था। कैंटोनीज़ शब्द त्साप सुई  से बना यह नाम न केवल एक सस्ते स्टर-फ्राई व्यंजन के लिए इस्तेमाल होता था, बल्कि ऐसे आधुनिक स्थानों के लिए भी जहाँ शहर की भिन्न आबादी एक जगह साथ दिखाई देती थी। जो एक समय चाइनाटाउन का चमकदार नाईट स्पॉट हुआ करता था, वह 1920 के मध्य तक, आम श्रमिक वर्ग के लिए एक सुलभ लंच का स्थान बन गया था। 

हॉपर, इस जीवंत सामाजिक परिदृश्य को एक आत्मीय दृश्य में समेट देते हैं जहाँ: दो महिलाएं एक दूसरे से बात-चित करती दिखाई देती है और पीछे परिप्रेक्ष्य में एक जोड़ा रेस्तरां के आंतरिक हिस्से में धुंधला सा दिखाई देता है। दिलचस्पी से सभी मेज़ खाली हैं जिनपर सिर्फ़ एक एशियाई चाय की केतली रखी है जो हॉपर की विशिष्ट न्यूनतावाद यानी मिनिमलिस्ट शैली को उजागर करती है। लेकिन चॉप सुई की असली केंद्र भोजन नहीं बल्कि प्रकाश है जहाँ: खिड़की से भीतर आती रोशनी साइन बोर्ड पर "SUEY" लिखे शब्दों को स्पष्ट करती है और आकर मुख्य महिला आकृति को प्रकाशित करती है। यह महिला जिनको एडवर्ड ने अपनी पत्नी, जो हॉपर पर आधारित किया था, एक अन्य महिला के सामने बैठी तो है मगर भावनात्मक रूप से उनसे दूर प्रतीत होती हैं, उनका चेहरा स्पॉटलाइट में किसी मंच कलाकार की तरह चमकता दिखाई देता है। 

पुनश्च - जैसे हॉपर ने एक व्यस्त शहर को एक शांत, चमकीले पल में समेट दिया, वैसे ही हमारा 2026 साप्ताहिक मेज़ कैलेंडर हर सप्ताह एक नई कृति के साथ, आपको साल भर चित्रों की यात्रा कराता है। 

पुनः पुनश्च - एडवर्ड हॉपर गैस स्टेशन को भी अस्तित्व संकट में बदल देते थे। आप उनके बारे में कितना जानते हैं? हमारा एडवर्ड हॉपर क्विज़ लीजिए और देखिए की आप सबसे प्रसिद्ध अमेरिकी कलाकारों में से एक हॉपर को कितने अच्छे से जानते हैं!

पुनः पुनः पुनश्च हॉपर पर और कहानियों के लिए नीचे दिए आर्टिकल्स ज़रूर देखें।