इन द लक्ज़मबर्ग गार्डन by John Singer Sargent - 1879 - 65.7 x 92.4 से. मी. इन द लक्ज़मबर्ग गार्डन by John Singer Sargent - 1879 - 65.7 x 92.4 से. मी.

इन द लक्ज़मबर्ग गार्डन

कैनवास पर तेल • 65.7 x 92.4 से. मी.

  • John Singer Sargent - January 12, 1856 - April 14, 1925 John Singer Sargent

    1879

जॉन सिंगर सार्जेंट ने अपना ज़्यादातर कार्यकाल यूरोप में बिताया, उनका जन्म इटली में, अमेरिकी माता-पिता के घर हुआ था। पेरिस में कला की पढ़ाई करते समय, उन्होंने गर्मियों कि ढलती शाम में, एक सुंदर पार्क का यह दृश्य बनाया। उन युवा फ़्रांसीसी प्रभाववाद कलाकारों की तरह, जिनसे वह प्रशंसित थे, सार्जेंट ने भी उसी अंदाज़ में शहर के क्षणिक पलों को क़ैद करने का प्रयास किया, जैसे की इस चित्र में पेरिस की ढलती शाम में बदलते रंग। धूसर और सफेद रंग कि रहस्यपूर्ण मिश्रण में चमकीले रंगों की झलक ही सार्जेंट की पहचान है। 

यह चित्र ढलती शाम में लक्ज़मबर्ग गार्डन का दृश्य पेश करती है, जहाँ सुंदर कपड़े पहने एक जोड़ा, हाथों में हाथ डाल टहल रहा है। 1870 के दशक में सार्जेंट, लैटिन क्वार्टर में रहा करते थे, जो पाले दु लक्ज़मबर्ग के करीब स्तिथ था। उन्होंने इस विषय पर दो चित्र बनाए थे: एक जो यहाँ पेश किया गया है, जिसे एक रूप से ज़्यादा पूर्ण माना जाता था और आगे चलकर इसको ख़रीदा भी गया और दूसरा, जो उपहार के तौर पे वास्तुकार, चार्ल्स फॉलेन मैककिम को दिया गया था। जीवन में आगे चलकर सार्जेंट को ख़ुद स्पष्ट रूप से यह याद नहीं था की उन्होंने कौनसा चित्र पहले बनाया था, हालाकि दोनों चित्रों में कुछ बारीक अन्तरों के चलते, उन्हें संदेह था की जो चित्र उन्होंने तोहफ़े के तौर पे दिया था वह ही पहले बनाया गया था।  

पुनश्च - जॉन सिंगर सार्जेंट कि 10 उत्कृष्ट कृतियाँ, यहाँ देखिए!

पुनः पुनश्च - हम अभी भी उपहार बाँटने के मूड में हैं! अगर आप ऑनलाइन DailyArt शॉप पर $100 से अधिक की खरीदारी करते हैं तो आपको हमारी तरफ़ से एक खास उपहार मिलेगा। :)