आज हम चलते हैं खूबसूरत क्राकोव की ओर जहाँ हाल ही में क्राकोव के राष्ट्रीय संग्रहालय में यूरोपियन कला प्रदर्शनी का उद्घाटन हुआ है। यहाँ संग्रहालय से बेहतरीन और चुनिंदा यूरोपियन कृतियाँ और मूर्तियाँ पेश की जा रहीं हैं, जिनमे आज की कृति भी शामिल है जिसका श्रेय जाता है लवीनिया फोंटाना को। इसका आनंद लीजिए।
बोलोग्ना और रोम में सक्रिय रहने वाली चित्रकार लवीनिया फोंटाना, पहली महिला कलाकार थी, जिन्हें इटली और उसके बाहर मान्यता मिली। हालाकि उनकी बनाई कई कृतियाँ धर्म पर आधारित थीं, लेकिन उनकी सबसे दिलचस्प कृतियाँ दरअसल पोट्रेट चित्र थे। यह चित्र बाइबिल की नायिका और स्वयं फोंटाना के सेल्फ-पोट्रेंट का मिश्रण है। बाइबिल के पुराने टेस्टामेंट यानी नियम में जूडिथ, जनरल होलोफ़र्नेस का वद्ध कर अपनी नगरी को असीरियाई सेना से बचाती हैं। यह कोई इत्तिफ़ाक़ नहीं है की यह विषय— जिसमे एक महिला का नेतृत्व, उनकी स्वतंत्र शक्ति और हिंसा के खिलाफ़ खड़े होने का साहस—महिला चित्रकाराओं द्वारा कई बार इस्तेमाल किया गया है। यह चित्र दरअसल एक घूंगट डाली महिला के अधूरे और उल्टे पोट्रेट के ऊपर बनाया गया था। शुरुआती आधुनिक दौर के कलाकारों में इस तरह किसी अधूरी रचना का दोबारा इस्तेमाल करना बिल्कुल आम बात थी।
पुनश्च - लवीनिया फोंटाना के अद्भुत और साहसी करियर के बारे में और जानें।
पुनः पुनश्च - लवीनिया फोंटाना जैसी और उन्नतिशील महिलाओं को देखें हमारे वूमेन आर्टिस्ट 50 पोस्टकार्ड सेट। यह बांटने एवं संग्रह करने के लिए उचित हैं। :)