जो प्रिंट हम आज प्रस्तुत कर रहे हैं वह तीन वुडब्लॉक प्रिंट किए हुए एल्बम का हिस्सा है और साथ ही कामिसाका सेक्का के निश्चित ग्राफ़िक शैली को दर्शाता है। यह डिज़ाइन शुरुआती दौर में ग्राहकों को एक एक करके दिए गए थे, और बाद में इन सभी को इकट्ठा कर एक किताब प्रकाशित की गई, जो आम जनता तक पहुँच पाई, जिसका उदाहरण यह चित्र है। हर एक छवि एक संक्षिप्त दृश्य पेश करती है, कभी प्रकृति से, तो कभी मशहूर जापानी साहित्य की कहानियों से। इनमे से कई विषयों का मूल 10वी एवं 11वी सदी में पाया जाता है और लंबे समय से यह जापान के साझा दृश्य शब्दावली का हिस्सा रहा है।
सेक्का की निर्णय में रिनपा परंपरा (जापान का एक कलात्मक आंदोलन) की झलक दिखाई देती है जिसकी नीव तवराया सोतात्सु और होनामी कोएत्सु ने रखी थी। चिपटे आकार, छाया-आकृतियाँ और सजावटी पैटर्न पर जोर उनके उदाहरणों को दोहराता है, साथ ही सरलकृत रचना और स्थान का साहसी प्रयोग इस छवि को एक आधुनिक स्पष्टता का रूप देता है।
आपके लिए हमारे पास आज एक खास उपहार है ... हमने एक बिल्कुल नया पोस्टकार्ड-सेट प्रकाशित किया है जो पूरी तरह जापानी कला में पाए जाने वाले सुंदर एवं आकर्षक पशुओं को समर्पित है; यह मास्टरपीस भी उस संग्रहण का हिस्सा है! :)
पुनश्च - देखिए 10 दिलकश जापानी वुडब्लॉक प्रिंट!