चाइल्ड हैरोल्ड्स पिल्ग्रिमेज - इटली by Joseph Mallord William Turner - लगभग 1832 - 142.2 cm × 248.3 से.मी. चाइल्ड हैरोल्ड्स पिल्ग्रिमेज - इटली by Joseph Mallord William Turner - लगभग 1832 - 142.2 cm × 248.3 से.मी.

चाइल्ड हैरोल्ड्स पिल्ग्रिमेज - इटली

कैनवास पर तेल • 142.2 cm × 248.3 से.मी.

  • Joseph Mallord William Turner - 1775 - December 19, 1851 Joseph Mallord William Turner

    लगभग 1832

इस चित्र का शीर्ष लार्ड बाइरॉन की मशहूर कविता चाइल्ड हैरोल्ड्स पिल्ग्रिमेज  की ओर इशारा करता है, एक ऐसी रचना जो इटली की श्रेष्ठता और उसके पतन को दर्शाती है। बाइरॉन के लिए इटली एक ऐसी जगह थी जहाँ राजनीतिक आज़ादी खो चुकी थी लेकिन फिर भी एक ऐसी जगह जो खूबसूरती से उज्जवल थी। टर्नर का यह चित्र उसी भाव को बढ़ावा देता है और हमे इटली के परिदृश्य का एक व्यापक एवं वातावरणीय परिप्रेक्ष्य दिखता है, जिसमे अतीत की झलक और स्थाई चमक एक साथ मौजूद है। 

संभव है की इस चित्र का विषय 1829 में हुई रॉयल अकादमी के प्रदर्शनी से प्रभावित हो; टर्नर के कैनवास में बाईं ओर अग्रभाग में  बारीकी से सजाए, स्थिर जीवन के तत्व नज़र आते हैं; खास तौर पर वह फूलदान, जो पहले अलग कागज़ के एक टुकड़े पर बनाकर बाद में इस चित्र में शामिल किया गया था। हालाकि अपने दिनों में इस चित्र की बहुत प्रशंसा हुई, लेकिन बाद में आलोचकों ने, खास तौर पर जॉन रसकिन ने इस चित्र के क्षय होने पर अफ़सोस जताया। रसकिन ने टर्नर के रंगों के क्षीण होने और उनकी तकनीक में अस्थिरता को इंगित किया, और यह कहा की समय के चलते रंगों और सतह पर जो बदलाव टर्नर ने किए, उन सभी ने इस कृति को बदल कर रख दिया। इतने नुकसान के बावजूद उन्होंने इस चित्र के परिदृश्य की खूबसूरती को अभिस्वीकार किया, खास तौर पर दाहिनी हिस्से की, जिसके आकार टर्नर ने, साँझ के प्रकाश तले, अपेनाइन्स में नारनी महाखड्ड और उसके तलहटी के हिस्सों को अपनी यादों से चित्रित किया था।

पुनश्च - कला की दुनिया के खूबसूरत दृश्यों को अब अपने उँगलियों पर पाएँ; हमारा लैंडस्केपस 50 पोस्टकार्ड सेट  बेहतरीन दृश्यों से भरपूर है— ऊँचे पहाड़ों से लेकर शांत ग्रामीण जीवन तक— यह संग्रहण करने, साझा करने और दर्शाने के लिए उचित हैं। 

पुनः पुनश्च - जे.एम.डबल्यू टर्नर सबसे मशहूर ब्रिटिश कलाकारों में से एक हैं। लेकिन आप उनको और उनकी कला को कितने अच्छे से पहचानते हैं? हमारा यह टर्नर क्विज आज़माइए और जानिए!