यह चित्र एल्प्स-मैरिटाइम्स के ले कॉनेट में बनाया गया था, जहाँ बॉनार्ड 1925 में विला दु बॉस्केट को ख़रीदने से पहले, पास स्तिथ विला हीरोंडेले के एक अपार्टमेंट में ठहरे थे। खुली खिड़की के आगे एक छोटे शहर की छतें लाल टाइलों से सजी दिखाई देती है। मेज़ पर रखी पीटर नानसेन द्वारा लिखित किताब मारी है, जिसका चित्रण ख़ुद बॉनार्ड ने किया था जब वह ला रिव्यू ब्लॉंक द्वारा 1898 में प्रकाशित हुई थी। उनकी पत्नी मार्थे बालकनी पर खड़ी नज़र आती हैं और वह बहुत सहज तरीके से इस घरेलू एवं निजी माहौल का हिस्सा बन जाती हैं।
इन सालों में बॉनार्ड ने अपनी याद से कई चित्र बनाए, जिसमे वह किसी दृश्य को देखने के काफ़ी समय बाद उन्हें रूपांकनों के तौर पे कैनवास पर उतारते थे। इस अंतराल की मदद से उन्हें रंग संवारने की, परिप्रेक्ष्य को बदलने की, और रचना को दृश्य के भाव से राह दिखाने की आज़ादी मिली। ले कॉनेट में उन्हें शांति मिली और रोशनी भी ऐसी थी जो उनके काम से मेल खाती थी। भूमध्यसागर का सूरज उनके पैलेट को और भी निखार देता था, जबकि मार्थे की परिचित मौजूदगी और साथ ही घरेलू जीवन की दिनचर्या उन्हें बार बार उस विषय पर लौटने का मौक़ा देती थी।
पुनश्च - ऐसे 10 चित्र जो आपके घर में सूरज की धूप और प्रसन्नता ले आएँगी। हमे आशा है की आपका शनिवार शांतिपूर्वक हो!