यह चित्र एक महिला को दर्शाता है जो एक गर्मी के दिन में गद्दीदार सोफे पर आराम करती नज़र आती है, साथ ही नीचे किए गए शामियाने से छनकर रोशनी गिरती है और दूर स्तिथ समुद्र की झलक नज़र में आती है। अपने परिपक्व कृतियों में, जेम्स टिसोट— एक फ़्रांसीसी पेंटर, चित्रकार, और व्यंग चित्रकार—ने यथार्थवाद, प्रारंभिक प्रभाववाद, और शैक्षणिक कला के तत्व अपनी रचनाओं में शामिल किए। उन्होंने अक्सर एक विशेष भाव को क़ैद करने के उद्देश्य से कहानी के वर्णन पर कम ज़ोर डाला, जैसे इस चित्र में एक ग्रीष्मकालीन दोपहर में शांत अवसाद। यह मान्यता है कि चित्रित व्यक्ति कैथलिन न्यूटन है, जो दरअसल कैथलिन ऐशबर्नहैम (1854-1882) के नाम से जन्मी थीं, वह 1876 से लेकर 28 साल की आयु में ट्यूबरक्लोसिस के कारण अपनी मृत्यु तक, टिसोट की साथी रहीं।
पुनश्च - समुद्रीतट और गर्मियों के मौसम के ठहराव का भाव आपको हमारे सी,शिप्स & बीचेज़ पोस्टकार्ड सेट में देखने को मिलेगा, जो कला इतिहास के विभिन्न दौर से तटीय दृश्य लेकर आता है।
पुनः पुनश्च - भूले बिसरे कलाकारों से लेकर महान उस्तादों की अनकही कहानियों तक, अगर आपको कला संबंधित किससे पसंद हैं तो DailyArt मैगज़ीन न्यूज़लैटर को ज़रूर सब्सक्राइब करें!