डालियास, गार्डर्न ऐट पेटिट जेनिविलियर्स by Gustave Caillebotte - 1893 - 157 x 114 से.मी. डालियास, गार्डर्न ऐट पेटिट जेनिविलियर्स by Gustave Caillebotte - 1893 - 157 x 114 से.मी.

डालियास, गार्डर्न ऐट पेटिट जेनिविलियर्स

कैनवास पर तेल • 157 x 114 से.मी.

  • Gustave Caillebotte - August 19, 1848 - February 21, 1894 Gustave Caillebotte

    1893

आम तौर पर प्रभाववाद के अग्रणी माने जाने वाले, गुस्ताव कैलेबोट एक उत्साहित माली, नौकाचालक, और अभिकल्पक थे। 45 साल की उम्र में उनकी अकाल मृत्यु से केवल एक साल पहले चित्रित डालियास, गार्डर्न ऐट पेटिट जेनिविलियर्स,  बाग़बानी को लेके उनके सम्मोहन को दर्शाता है। यह चित्र पेटिट जेनिविलियर्स में उनकी जायदाद के उस बगीचे को दर्शाता है जिसकी योजना स्वयं उन्होंने ख़ुद बनाई थी। पेटिट जेनिविलियर्स पेरिस के उत्तर-पश्चिम के उपनगर में स्थित जगह थी जहाँ उन्होंने अपनी जीवन का आखरी दशक फूल उगाते, चित्र बनाते, और सीन नदी पर नौका चलाते हुए गुज़ारा। 

इस चित्र का अग्रभाग रंग-बिरंगे डालिया फूलों से भरा हुआ है, उनके जीवंत रंग बगीचे के कोमल हरे रंग और ऊपर आकाश के नीले रंग के बीच विषमता पैदा करते हैं। हरितगृह के पास एक महिला (मान्यता है कि यह कैलीबोट की जीवनसाथी, चार्लोट बर्थियर हैं) अपने हाथों में लिए एक वस्तु को परख रही हैं और वही एक छोटा कुत्ता दर्शक की ओर देखता हुआ नज़र आता है। 

रचना में कैलेबोट की श्रेष्ठता उनके दृढ़ दृष्टिकोण के ज़रिए व्यक्त होती है, जो दर्शक की नज़र को बगीचे से होते हुए घर और हरितगृह तक ले जाति है। स्थान का ऐसा संगठित उपयोग उनके प्रसिद्ध शहरी दृश्यों के नाटकीय दृष्टिकोण को दर्शाता है, जिसे पेरिस स्ट्रीट; रेनी डे  जैसे चित्रों में देखा गया है। साथ ही यह भी प्रतीत होता है कि उन्होंने उसी दृश्य परिष्कृतता को ग्रामीण परिवेश में कितने प्रभावी ढंग से ढाला है। 

पुनश्च - कैलेबोट के रंग-बिरंगे डालिया एक उदाहरण है कि कलाकारों ने सदियों से फूलों की सुंदरता का उत्सव किस प्रकार मनाया है। ऐसे और फूलदार मास्टरपीस देखिए हमारे फ्लावर्स इन 50 पोस्टकार्ड सेट  में। 

पुनः पुनश्च - आज के हमारे चित्रकार सबसे कुशल प्रभाववादियों में से एक हैं। गुस्ताव कैलेबोट की कला को उनके इन 10 चित्रों में देखिए!