आज कात्सुशिका होकुसाई का जन्मदिन है, तो हम इस अवसर पर जापानी कला के सबसे प्रभावशाली कलाकारों में से एक इस कलाकार का जश्न मना रहे हैं। 1760 में जन्मे होकुसाई उकियो-ए वुडब्लॉक प्रिंटिंग में माहिर थे। उनकी साहसी रचनाएँ और अप्रत्याशित दृष्टिकोण ने कलाकारों के विभिन्न पीढ़ियों को प्रेरणा दी, ना केवल जापानी बल्कि मोने, देगास, और वैन गो जैसे यूरोपियाई कलाकारों को भी।
साथ ही आज हैलोवीन भी है! इस अद्भुत रूप से डरावने प्रिंट में, एक संघर्ष और प्रतिशोधी कबुकी अभिनेता, कोहादा कोहेइजी का भूत एक उज्जवल नीले रंग की मच्छरदानी से उभरता नज़र आता है। उसके विशाल कंकाल हाथ मच्छरदानी के लाल किनारे को जकड़े हुए हैं, उसकी आँखें नेत्र-कोटर से बाहर निकलते नज़र आते हैं, और उसका मुँह एक डरावनी मुस्कुराहट में फैलता दिखाई देता है। कोहेइजी अपनी बेवफ़ा पत्नी एवं प्रेमिका से बदला लेने लौटा है जिसने षड्यंत्र रच कर असाका के दलदल में उसकी हत्या कर दी। यह प्रिंट होकुसाई द्वारा चित्रित शृंखला वन हंड्रेड घोस्ट टेल्स का हिस्सा है, जिसकी प्रेरणा एक लोकप्रिय खेल से मिलती है जिसमे लोग मोमबत्ती की रोशनी में बैठ कर आलौकिक कहानियों का वर्णन करते हैं। हर कहानी के वर्णन के बाद, एक-एक कर मोमबत्ती की लौ को बुझा दिया जाता था, जिससे कमरा धीरे-धीरे अंधेरे में डूब जाता था—इस रोमांचक अपेक्षा के साथ कि आखरी मोमबत्ती के बुझने के बाद एक असली भूत प्रकट हो सकता है। अपने शीर्षक के बावजूद होकुसाई की शृंखला में से केवल पाँच डिज़ाइन ही प्रकाशित हुए हैं। अपने अतिरंजित शरीर रचना विज्ञान और भयंकर हास्य की सहायता से, यह शृंखला बाद के जापानी मंगा और हॉरर कला की भाषा का पूर्वानुमान लगाती है।
पुनश्च - हैप्पी हैलोवीन! यदि आप अपने घर में होकुसाई (भूत सहित) का एक टुकड़ा रखना चाहते हैं, तो आप DailyArt शॉप में द घोस्ट ऑफ़ कोहादा कोहेइजी को अपना बना सकते है; हमने उनके प्रिंट्स का एक विशेष संग्रह तैयार किया है जिसमे उनकी दो सबसे प्रतिष्ठित उत्कृष्ट कृतियाँ शामिल हैं: द ग्रेट वेव ऑफ़ कानागावा और रेड फूजी।
पुनः पुनश्च - यदि आप और भी भयानक कला में दिलचस्पी रखते हैं, तो हमने इसका भी प्रबन्ध कर रखा है: माहौल बाँधने के लिए यह हैं 10 डरावने चित्र।