टेरेस ऑफ़ अ कैफ़े ऐट नाईट (प्लास दू फ़ोरम) by विन्सेंट वैन गो - 1888 - 80.7 × 65.3 से.मी. टेरेस ऑफ़ अ कैफ़े ऐट नाईट (प्लास दू फ़ोरम) by विन्सेंट वैन गो - 1888 - 80.7 × 65.3 से.मी.

टेरेस ऑफ़ अ कैफ़े ऐट नाईट (प्लास दू फ़ोरम)

कैनवास पर तेल • 80.7 × 65.3 से.मी.

  • विन्सेंट वैन गो - ३० मार्च १८५३ - २९ जुलाई १८९० विन्सेंट वैन गो

    1888

वैन गो काफ़ी समय से एक नॉक्टर्नल यानी रात्रिकालीन चित्र बनाना चाहते थे। परंतु, काले और धूसर के परंपरागत ढंग से नहीं बल्कि विभिन्न रंगों की भरमार से। उतना ही अपरंपरागत है कि उन्होंने आर्ल्स में गैस की रोशनी में चमकते कैफ़े के इस आँगन को उसी स्थान पर और साथ ही अंधेरे में रह कर चित्रित किया, क्यूँकि दिन की तुलना में रात के समय, रंगों का रूप बिल्कुल अलग प्रतीत होता है। 

इस चित्र का सबसे आकर्षक पहलू शामियाने के नीचे हल्के पीले, हरे एवं नारंगी रंग और सितारों भरे आकाश के गहरे नीले रंग के बीच की विषमता है, जो परिप्रेक्ष्य में मौजूद गहरे नीले घरों द्वारा प्रबलित किया गया है। वैन गो इस प्रभाव से बेहद प्रसन्न थे: "मुझे विश्वास है कि गैस की रोशनी की प्रचुरता, जो पीली और नारंगी रंग की होती है, वह आख़िरकार नीले रंग को और तीव्र बना देती है।जैसा की वह अपनी बहन, विल को लिखते हैं: "मुझे रात के समय उसी स्थान पर रह कर चिंत्र बनाने में बेहद आनंद आता है।" वह दृश्यों का कितनी सूक्ष्मता से अवलोकन करते थे, यह बात बाद के खगोलीय शोधों से साबित होती है। उन्होंने नक्षत्रों को ठीक उसी रूप में चित्रित किया था जैसा कि वह 16 या 17 सितंबर 1888 की रात को आकाश में दिखाई दिए थे। 

आज हम DailyArt पर कुछ बहुत ही खास कर रहे हैं: वैन गो और क्रॉयलर-मूलर म्यूज़ियम की बेहतरीन संग्रह को समर्पित एक महीना! इसका अवसर वैन गो, ऑल आवर पेटनिंग्स  नामक प्रदर्शनी है, जो 1984 के बाद पहली बार संग्रहालय के संग्रह में वैन गो की सभी 88 रचनाओं को एक साथ ला रही है। 15 सितंबर 2026 से 3 जनवरी 2027 तक, यह प्रदर्शनी उनके काम को विश्वास, आशा और प्रेम के विषयों के माध्यम से तलाशती है—यह वह मूल्य थे जो उनकी शुरुआती धार्मिक आकांक्षाओं से लेकर एक कलाकार के रूप में, जीवन भर उनके साथ रहे। तो इस महीने DailyArt में वैन गो की अन्य कई कृतियों के लिए तैयार रहें!

पुनश्च - हमे वैन गो बेहद पसंद हैं, और हम अक्सर हमारे प्रसिद्ध कैलेंडर में उनकी कृतियाँ पेश करते हैं। DailyArt शॉप पर जाकर 2027 के हमारे सभी कैलेंडर ज़रूर देखें! :)

पुनः पुनश्च - वैन गो के चित्र टेरेस ऑफ़ अ कैफ़े ऐट नाईट  में खोजने के लिए कितना कुछ है। इस चित्र को और करीबी से देखें और इसके पीछे की कहानी को जानें।