पत्र by Gwen John - १९२४ - ४१.१ x ३३.२ से.मी. पत्र by Gwen John - १९२४ - ४१.१ x ३३.२ से.मी.

पत्र

ऑइल ऑन कॅनवास • ४१.१ x ३३.२ से.मी.
  • Gwen John - June 22, 1876 - September 18, 1939 Gwen John १९२४

ग्वेंडोलेन मैरी जॉन एक वेल्श कलाकार थी, जिन्होंने अपने अधिकांश करियर के लिए फ्रांस में काम किया था। उन्होंने मुख्य रूप से अनाम महिला सिटर्स को बारीकी से संबंधित टोन्स में चित्रित किया था। अपने जीवनकाल में वह अपने भाई ऑगस्टस जॉन और प्रेमी ओग्युस्त रोडिन की छाँव में रहीं थी। लेकिन उनकी मृत्यु के पश्चात उनकी प्रतिष्ठा में लगातार वृद्धि हुई है। आज हम एक अंतरंग चित्र प्रस्तुत कर रहे हैं। इस इम्प्रेशनिस्ट पेंटिंग में लंबे काले बालों वाली एक पतली युवा गुमनाम महिला एक मेज़ के बाजु में रखी कुर्सी पर बैठकर एक पत्र पढ़ रही है। पेंटिंग में सूक्ष्म रंग संबंधों को दर्शाया गया है। इस मामले में बैंगनी के अलग-अलग रंग जैसे मॉव और लाइलैक का उपयोग किया गया है। ग्वेन जॉन अपने कार्यों की अंतरंग प्रकृति को बढ़ाने के लिए अक्सर छोटे पैमाने पर पेंट किया करती थीं।

यदि आप महिला कलाकारों के बारे में अधिक जानना चाहते हैं, तो कृपया हमारे महिला कलाकारों की नोटबुक को यहाँ देखें। :)

अनुलेख: यहाँ आप ग्वेन जॉन के रोमांचक पेरिसियन जीवन के बारे में जान सकते हैं!