हेनरीआठवा by Hans Holbein the Younger - १५३७–१५४७ - २४०.३ x १४८.० सेमी हेनरीआठवा by Hans Holbein the Younger - १५३७–१५४७ - २४०.३ x १४८.० सेमी

हेनरीआठवा

तेल के रंगों से केन्वस पर बना चित्र • २४०.३ x १४८.० सेमी
  • Hans Holbein the Younger - c. 1497 - 1543 Hans Holbein the Younger १५३७–१५४७

अब डेलीआर्ट मैगज़ीन में क्वीन्स वीक (रानी का सप्ताह) है! इस अवसर पर हम आपको इस काल के सबसे (बद)नाम  राजाओं में से एक - हेनरी VIII - को दिखते हैं। यह फुल-लेंथ चित्र व्हाइटहॉल म्यूरल के लिए हैंस होल्बिन द्वारा बनाये प्रसिद्ध चित्र से लिया गया है। वह दर्शकों के सामने खड़े हैं और अपने दस्तानों को दाहिने हाथ में पकडे हैं। वह ज़ंज़ीर जिससे उनका खंजर लटका है उनके बाए हाथ में है। कढ़ाईदार और सुसज्जित डब्लेट, फर-लाइन्ड लाबाद, पंक-जड़ी टोपी और गार्टर पहना हुआ है।  

हेनरी VIII को उनकी छह शादियों के लिए जाना जाता है, और (विशेष रूप से) उनकी पहली शादी (आरागॉन की कैथरीन से) को खारिज करने की कोशिशों के कारण जाना जाता है। शादी ख़ारिज करने के मुद्दे पर पोप क्लेमेंट VII के साथ मतभेद के कारण हेनरी ने अंग्रेजी सुधार की शुरुआत की - जिसमे इंग्लैंड के चर्च को पोप के अधिकार के परे कर दिया गया। उन्होंने खुद को इंग्लैंड के चर्च का सर्वोच्च मुखिया नियुक्त किया और मठों और धर्मसंघों को भांग कर दिया, जिसके लिए उन्हें बहिष्कृत किया गया। हेनरी को "रॉयल नेवी के पिता" के रूप में भी जाना जाता है, क्योंकि उन्होंने नौसेना में भारी निवेश किया, जिससे नौसेना का विस्तार कुछ जहाजों से ५० जहाज हो गया और नौसेना बोर्ड की स्थापना की।

यदि आप राजा हेनरी की पत्नियों के आकस्मिक भाग्य के बारे में जानना चाहते हैं, तो शाही पत्नियों पर हमारा लेख  यहां पढ़ें | इसके अलावा, डेलीआर्ट पत्रिका के समाचार पत्र के लिए साइन अप करना न भूलें! <३