स्टिल-लाइफ by Maria Nicz-Borowiak - 1928 - 39 × 51 से.मी. स्टिल-लाइफ by Maria Nicz-Borowiak - 1928 - 39 × 51 से.मी.

स्टिल-लाइफ

पैनल पर तेल • 39 × 51 से.मी.

  • Maria Nicz-Borowiak - 1896 - 14 September 1944 Maria Nicz-Borowiak

    1928

मारिया निच-बोरोवियाक, पोलैंड की एक चित्रकार एवं प्रिंटमेकर थीं। जो चित्र हम आज प्रस्तुत कर रहे हैं उसमे स्पष्ट रूप से विभाग नज़र आते है और इसके सपाट रंगों की पट्टी नियोप्लास्टिसिज्म की याद दिलाती है। लेकिन इस आंदोलन के विपरीत इस कलाकार ने यहाँ, तिर्यक रेखाओं और वृतखण्ड आकृतियों का इस्तेमाल किया है जिसके कारण इस चित्र में गहराई का एहसास पैदा होता है। इस अमूर्त कृति में उन्होंने आलंकारिक तत्वों का इस्तेमाल किया है जैसे: हवा में निलंबित एक मछली और मछली के आकार में एक अवस्त्र महिला, जो मिलकर इस चित्र को एक अतियथार्थवादी रूप देते हैं। निच-बोरोवियाक पॉलिश रचनावाद की एक प्रमुख नायिका रही और ब्लॉक (1924–1926) एवं प्रेज़ंस (1926–1930) संगठनों की सदस्य भी रहीं। उन्होंने विभिन्न आवाँ गार्द कला आंदोलनों से प्रेरणा ली और उसे रोज़मर्रा की चीज़ों और स्टिल लाइफ से प्रभावित रूपांकनों का इस्तेमाल कर अपने कृतियों में शामिल किया। 

यह कृति पोलैंड के शहर वूड्ज़ में कला संग्रहालय का हिस्सा है; यह उनके स्थायी प्रदर्शनी वेज़ ऑफ़ सीइंग. द कलेक्शन ऑफ द म्यूजियम ऑफ़ आर्ट इन वूड्ज़  में देखा जा सकता है, और इसको देखने का सुझाव हम ज़रूर देते हैं। यह संग्रहालय विश्व भर में मॉडर्न आर्ट को समर्पित सबसे प्राचीन संस्थानों में से एक है और इसमें बेहद समृद्ध संग्रह भी मौजूद हैं। आप जब भी पोलैंड आएँ तो यहाँ आना ना भूलें। 

पुनश्च - यह मास्टरपीस वूमेन आर्टिस्ट पोस्टकार्ड के हमारे नए सेट में मौजूद है। :)

पुनः पुनश्च - कांडिंस्की और स्ट्रेज़मिंस्की की कृतियों ने कैसे दो क्रांतिकारी संग्रहालयों की स्थापना करने में मदद करी, इसके बारे में यहाँ जानिए!