फेदे गलीज़िया इटली में स्टिल-लाइफ यानी स्थिर वस्तु चित्रों के अग्रदूतों में से एक रहीं और इटली का सबसे पहला दिनांकित स्थिर वस्तु चित्र भी उन्ही के द्वारा बनाया गया था। वह अपने पिता द्वारा शिक्षित हुईं और बचपन से ही उनकी अनोखी योग्यता की प्रशंसा होने लगी; जब वह सिर्फ़ बारह वर्ष की थीं तब जीवनी लेखक, जियोवानी पाओलो लोमाज़ो ने उनके योग्यता को पहचाना। मुख्यतः मिलान में काम करती गलीज़िया अपने जीवन काल में एक पोर्ट्रेट और धार्मिक चित्रों वाली कलाकार के रूप में प्रशंसित हुईं। उनकी शैली में मिलान में पसंद की जाने वाली, गंभीर प्रकृतिवाद की झलक देखने को मिलती है। परंतु आज उन्हें सबसे अधिक अपने स्थिर वस्तु चित्रों के लिए याद किया जाता है, हालांकि उनके केवल 26 ऐसे चित्र ही सुरक्षित बचे हैं।
चेरीज़ इन अ सिल्वर कॉम्पोट यानी चाँदी के कटोरे में रखी चेरी में, गलीज़िया वैज्ञानिक सटीकता और शांत भव्यता का मिश्रण करती हैं। वह आकर्षक चाँदी का बर्तन उनकी 1602 की सबसे पहली स्थिर वस्तु चित्र में दिखाई देता है, लेकिन इस चित्र में रचना अधिक विश्वस्त और परिष्कृत है। कटोरे में चेरी ऊँचाई तक भरी हुई है, साथ ही एक जोड़ी चेरी कटोरे के किनारे से नीचे की ओर झूल रहे हैं, वहीं जंगली सेब और अन्य फलों का एक गुच्छा मेज़ पर रखा नज़र आता है। बगल में एक नाज़ुक फ़्रिटिलरी तितली मंडरा रही है, जो इस स्थिर चित्र में जीवन का स्पर्श जोड़ती है। गहरे रंग के पृष्ठभूमि के सामने हर फल को बेहद स्पष्ट और सूक्ष्म विवरण के साथ चित्रित किया गया है। यह कितना सुंदर है, है ना?
आप इस कलाकृति को हमारे वूमेन आर्टिस्ट्स 50 पोस्टकार्ड सेट वॉल्यूम 2, में भी पा सकते है, जहाँ महिलाओं द्वारा चित्रित कला इतिहास के अन्य उल्लेखनीय चित्र भी शामिल हैं।
पुनश्च - फेदे गलीज़िया द्वारा बनाए शानदार चित्रों को यहाँ देखिए!