खसखस का मैदान by गुस्ताव क्लिम्ट - 1907 - 110 x 110 से.मी. खसखस का मैदान by गुस्ताव क्लिम्ट - 1907 - 110 x 110 से.मी.

खसखस का मैदान

कैनवास पर तेल • 110 x 110 से.मी.

  • गुस्ताव क्लिम्ट - १४ जुलाई, १८६२ - ६ फरवरी, १९१८ गुस्ताव क्लिम्ट

    1907

आज के दिन साल 1862 में, ऑस्ट्रियाई प्रतीकवादी चित्रकार और विएना सीसेशन चलन के संस्थापक सदस्य, गुस्ताव क्लिम्ट का जन्म हुआ था। इस अवसर पर हम उनकी ऐसी कृति प्रस्तुत कर रहे हैं, जो उनसे आम तौर पर जोड़ी जाने वाली कोई सुनहरी कृति नहीं बल्कि ... फूलों से भरे एक मैदान का दृश्य है। 

यह कृति एक खिलते चित्रपट जैसा प्रतीत होता है। चमकदार रंगों के असंख्य छोटे-छोटे बूँदों से बुनी इस दृश्य में, लाल खसखस के फूलों का रंग सबसे अधिक उभरकर सामने आता है। इस चित्र में न तो कहीं सूरज और ना ही कोई परछाई नज़र आती है—दिखाई देती है तो केवल पेड़ों की हल्की रूपरेखाएँ और ऊँचे क्षितिज के समानांतर, आकाश की एक धूसर पट्टी। 

फ़्रांसीसी प्रभाववाद की तेजस्विता ने गुस्ताव क्लिम्ट को ऐसे दृश्य बनाने की प्रेरणा दी। इसके बावजूद, खसखस के मैदान का यह चित्र, एक क्षणभंगुर दृश्य प्रभाव के ठीक विपरीत भाव, अर्थात् प्रकृति की एकता एवं कालातीत सार को व्यक्त करता है। क्लिम्ट ने यह चित्र ऊपरी ऑस्ट्रिया के एटरसी के इलाके में बनाया था, जहाँ वह साल 1900 के बाद ग्रीष्म ऋतु के दिन बिताया करते थे।   

पुनश्च - क्लिम्ट के जन्मदिन के अवसर पर, हमारे पास कुछ बेहद खास है: हमारे प्रीमियम फाइन आर्ट प्रिंट्स का एकदम नया भाग, द गुस्ताव क्लिम्ट कलेक्शन । इसमे उनकी पाँच अद्भुत उत्कृष्ट कृतियाँ शामिल हैं—प्रतिष्ठित पोर्ट्रेट, मंत्रमुग्ध कर देने वाले झील के दृश्य, और आज के प्रस्तुत किए चित्र जैसे जगमगाते हरे परिदृश्य— हर एक प्रिंट उच्च गुणवत्ता में तैयार किया गया है, ताकि आप उसकी हर बारीकी का आनंद उठा सकें। इस मौके को हाथ से जाने ना दें!

पुनः पुनश्च - गुस्ताव क्लिम्ट के पृदृश्यों के मोहक दुनियाँ में प्रवेश कीजिए!