कोमूरा सेत्ताई एक जापानी कलाकार, चित्रकार और अभिकल्पक थे जिनकी सुरुचिपूर्ण दृश्य भाषा ने उकियो-ए की विरासत को रचना की आधुनिक समझ से जोड़ा। द स्टारी नाईट में, सुंदर वस्त्र पहने एक महिला (बिजिन) रात में विशाल आकाश के नीचे खड़ी, ऊपर एक कोमल अर्धचंद्र और दूर सितारों को निहारती नज़र आती है। सेत्ताई इस दृश्य को एकदम बुनियादी तत्वों में व्यक्त करते हैं: स्पष्ट रेखाएँ, रंगों के विस्तृत क्षेत्र, सावधानीपूर्वक संतुलित खाली स्थान और एक सीमित रंग पटिका। इसका परिणाम ना केवल पारंपरिक बल्कि आश्चर्यजनक रूप से आधुनिक भी प्रतीत होता है। वह महिला क्या सोच रही है, सीधे तौर पर यह बताने की बजाय, वह हमे रात के आकाश तले एकांत के एक शांत, हल्के अवसाद के भाव में छौड़ जाते हैं।
और एकांत की बात करें तो... आज सिंगल्स डे है! नवंबर 11 (11/11) को मनाए जाने वाले इस दिन को इसलिए चुना गया क्योंकि इसमें चार एक अपने दम पर खड़े चार लोगों की तरह दिखते हैं। चीन में अकेले जीवन का उत्सव मनाने की एक अनौपचारिक परंपरा के रूप में शुरू हुआ यह दिन, अब दुनिया के सबसे बड़े खरीदारी दिवसों में से एक बन चुका है। इस अवसर पर हम भी इसमें भाग लेते हुए: आज DailyArt शॉप पर हर एक वस्तु पर 20% की छूट दे रहे हैं—जिसमे जापानी कला से प्रेरित हमारे सुंदर 2027 कैलेंडर भी मौजूद हैं! यह अपने किसी प्रिय व्यक्ति को भेंट के रूप में देने के लिए उचित है, या स्वयं अपने लिए भी। 💙
पुनश्च - सेत्ताई द्वारा चाँदनी रात का यह दृश्य जापान की समृद्ध प्रिंट परंपरा का केवल एक उदाहरण है। आप जापानी प्रिंट्स को कितनी अच्छी तरह पहचानते हैं? हमारा क्विज आज़माइए और जानिए!
Komura Settai