जॉन स्लोन की कॉर्नेलिया स्ट्रीट, एक ओर तो उनके पुराने स्टूडियो की इमारत की यादों को श्रद्धांजलि देती हैं, और दूसरी ओर न्यू यॉर्क के तेज़ी से बदलते रूप का अवलोकन भी। ऐश्कैन स्कूल — जो रॉबर्ट हेनरी के मार्गदर्शन में यथार्थवादी चित्रकारों का समूह था, उसके प्रमुख कलाकारों में से एक — स्लोन आधुनिक महानगर की ऊर्जा, साहस और रोज़मर्रा ज़िंदगी को कैनवास पर उतरने के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने अक्सर शहर की सड़कों, ऊँची पटरियों पर चलने वाली ट्रेन और श्रमिक वर्ग के मोहल्लों को सामाजिक और राजनीतिक दृष्टि से चित्रित किया।
यह चित्र 2 कॉर्नेलिया स्ट्रीट पर स्थित प्रसिद्ध वैरिटाइप बिल्डिंग पर आधारित है जिसे “ग्रीनविच फ्लैटीरोन” भी कहा जाता था। यही पर स्लोन ने 1912 से 1915 तक अपना स्टूडियो रखा। बो-आर्ट्स स्टाइल में 1907 में बनी यह इमारत, न्यू यॉर्क की अन्य स्टील-फ्रेम इमारतों में से पहली थी। बाईं ओर, सिक्स्थ अवेन्यू एलिवेटेड ट्रेन खड़खड़ाती हुई गुज़रती नज़र आती है; और दाईं ओर दूर, कॉर्नेलिया स्ट्रीट जाकर ब्लीकर स्ट्रीट से मिलती है। स्लोन इस सीन को प्राकृतिक एवं कृत्रिम प्रकाश में रंग देते हैं — सड़क और ट्रेन की लाइट के साथ-साथ एक उज्जवल सूर्यास्त।
आप सभी को विश्व वास्तुकला दिवस की हार्दिक शुभकामनाएँ!
पुनश्च - अगर आपको ऐसे चित्र पसंद हैं जहाँ चित्र का मुख्य विषय ख़ुद शहर होता है, तो गुस्ताव कायबोत की पेरिस स्ट्रीट; रैनी डे, का प्रीमियम प्रिंट देखें। स्लोन के न्यूयॉर्क की तरह, कायबोत का पेरिस भी वास्तुकला, वातावरण और रोज़मर्रा की ज़िंदगी को एक पल में समेट लेता है।
पुनः पुनश्च - मिलिए अमेरिकी यथार्थवादी के पाँच प्रमुख चित्रकारों से! क्या आप इन सभी को जानते हैं?