मध्य महासागर by Frederick Judd Waugh - लगभग 1920 - 101.6 × 127.6 से.मी. मध्य महासागर by Frederick Judd Waugh - लगभग 1920 - 101.6 × 127.6 से.मी.

मध्य महासागर

कैनवास पर तेल • 101.6 × 127.6 से.मी.

  • Frederick Judd Waugh - September 13, 1861 - September 10, 1940 Frederick Judd Waugh

    लगभग 1920

फ्रेडरिक जूड वॉ का जन्म न्यू जर्सी में हुआ था और पेनसिल्वानिया अकादमी ऑफ़ फाइन आर्ट्स में शिक्षा के बाद उन्होंने अपनी पढ़ाई पेरिस के प्रसिद्ध अकादमी जूलियाँन में आगे बढ़ाई। अपने कार्यकाल के शुरुआती दौर में वह नॉर्मंडी के तट के पास स्तिथ सार्क द्वीप पर एक समुद्री चित्रकार के तौर पर काम करते थे। 1908 में अमेरिका लौटने के बाद, वह कुछ समय माइन और कुछ समय के लिए मैसाचुसेट्स के प्रोविंसटाउन में बस गए। वहाँ उन्हें अपनी जीवंत एवं भावपूर्ण समुद्री दृश्यों के लिए व्यापक मान्यता मिली। 

यह चित्र समुद्र का एक जीवंत दृश्य पेश करता है जो माना जाता है की न्यू इंग्लैंड तट के इर्द गिर्द का है। जहाँ पुराने कई समुद्री चित्रकारों जहाज़, तूफ़ान और ढलते सूरज के विस्तृत नज़ारे चित्रित करते थे वहीं, वॉ का ध्यान समुद्र के ज़्यादा निजी और आत्मीय पलों पर होता था। इस कृति में समुद्र की लहरों और फुहारों को, ऊर्जावान, फोटोग्राफी जैसे ब्रशस्ट्रोक से चित्रित किया गया है। 

विश्व महासागर दिवस की आपको हार्दिक शुभकामनाएँ!

पुनश्च - ऐसे और भी समुद्री दृश्यों को देखिए हमारे सी,शिप्स & बीचेज़ 50 पोस्टकार्ड सेट  में, या फिर ऐसे समुद्री दृश्यों के म्यूज़ियम क्वालिटी फाइन आर्ट प्रिंट को अपने लिए चुनें। 

पुनः पुनश्च - क्या आप जानते है की बेहद प्राकृतिक रोशनी में चित्रित जलस्रोत के वर्णन के लिए अमेरिकी चित्रकारों का कौनसा समूह प्रसिद्ध है? यहाँ जानिए