राज-हँसो की उड़ान, एटांग दे वकारेस by Félix Ziem - 1890-1895 - 106 x 62 से. मी. राज-हँसो की उड़ान, एटांग दे वकारेस by Félix Ziem - 1890-1895 - 106 x 62 से. मी.

राज-हँसो की उड़ान, एटांग दे वकारेस

कैनवास पर तेल • 106 x 62 से. मी.

  • Félix Ziem - February 26, 1821 - November 10, 1911 Félix Ziem

    1890-1895

फेलिक्स ज़ियम एक फ्रांसीसी चित्रकार थे, जो बारबिज़ोन स्कूल से जुड़े थे और अपने समुद्री दृश्यों और प्राकृतिक परिदृश्यों के लिए प्रसिद्ध थे। उन्हें प्रभाववाद के शुरुआती अग्रदूतों में से एक माना जाता है। 1841 में इटली की यात्रा पर उन्हें वेनिस शहर से गहरा लगाव हो गया। यह शहर उनके कई चित्रों की प्रेरणा बना, और वह 1892 तक हर साल वहाँ लौटते रहे। वेनिस के दृश्यों के अलावा, उन्होंने कई स्थिर जीवन, पोट्रेट चित्र और विभिन्न जगहों के परिदृश्य बनाए जो उनकी यात्राओं को दर्शाते हैं।1857 से 1858 में उन्होंने उस्मानी साम्राज्य और मिस्र की सालभर की यात्रा की, जिसके बाद उनके चित्रों में प्राच्यविद विषय भी दिखाई देने लगे। उनके परिदृश्यों में कॉन्स्टैंटिनोपल, मिस्र, मार्तिग, काग्न-सुर-मेर और उनके जन्मस्थान बर्गंडी जैसे स्थानों के दृश्य शामिल थे। ज़ियम अपने जीवनकाल में ही व्यावसायिक रूप से बहुत सफल कलाकार बन गए थे।

इस कैनवास चित्र में, राज-हंस यानी फ़्लैमिंगो अमूर्त प्रारूप में उड़ान भरते दिखाई देते है, जब तक वह आसमान में छोटे छोटे रंगों के छीटों में घुल नहीं जाते। कितना अद्भुत दृश्य है, है ना?

पुनश्च: हमारे एनिमल्स 50 पोस्टकार्ड सेट में और भी पशुओं को देखें। :)

पुनः पुनश्च प्रभाववाद के पूर्ववर्ती—बारबिज़ोन स्कूल के बारे में और जानिए!